आगरा कॉलेज में कर्मचारियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, प्राचार्य का हुआ भव्य स्वागत


आगरा। आगरा कॉलेज के बजट में शैक्षणिक कर्मचारियों के मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि के आदेश जारी होने के बाद पूरे कॉलेज परिसर में हर्ष और उल्लास का वातावरण व्याप्त है। यह निर्णय लंबे समय से प्रतीक्षित था और इससे कर्मचारियों के मनोबल को अभूतपूर्व बल मिला है। ज्ञात हो कि कर्मचारी विगत वर्षों से ₹3000 के अल्प मानदेय पर सेवा प्रदान कर रहे थे, जो वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में अत्यंत असंतोषजनक था। अब वे एक सम्मानजनक वेतनमान पर कार्य कर सकेंगे, जिससे न केवल उनके जीवनयापन में सुधार होगा, बल्कि कार्य के प्रति समर्पण और उत्पादकता भी बढ़ेगी। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आज कर्मचारियों ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम का भव्य स्वागत किया। प्राचार्य कार्यालय में आयोजित एक सादे किन्तु गरिमामय समारोह में कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्राचार्य महोदय का आभार व्यक्त किया।कर्मचारियों ने इस निर्णय को एक "वरदान" बताते हुए कहा कि इससे वर्षों पुरानी पीड़ा का अंत हुआ है। उन्होंने प्राचार्य प्रो. गौतम के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें एक संवेदनशील एवं दूरदर्शी प्रशासक बताया।

 

संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...


Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय