MIGFRE की सभी इकाइयों में श्रमिक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया - चेयरमैन वीरेंद्र कुमार मित्तल एवं निदेशक मनीष कुमार मित्तल ने दी शुभकामनाएं।


आगरा। 1 मई — MIGFRE समूह की सभी शिक्षण संस्थाओं में श्रमिक दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर Dolly's Public Inter College, Agra Vanasthali Vidyalaya, AVMD Institute, Kids Vanasthali Public School, Agra Vanasthali Primary Vidyalaya, एवं Agra Vanasthali Mahavidyalaya में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में छात्रों द्वारा श्रमिकों के योगदान पर भाषण, नाटक, कविता पाठ और नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उपहार भी भेंट किए। MIGFRE समूह के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा, "श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं। उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य ही नहीं, उत्तरदायित्व भी है।"वहीं निदेशक श्री मनीष कुमार मित्तल ने कहा, "संस्थान का विकास तभी संभव है जब श्रमिकों का मान और सम्मान बना रहे। हमें उनके योगदान को सदैव सराहना चाहिए।"सभी संस्थाओं में श्रमिकों को सम्मानित किया गया और उनके लिए विशेष जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के अंत में संस्थाओं के प्रधानाचार्यों ने सभी को श्रमिकों के प्रति संवेदनशील और कृतज्ञ रहने का संदेश दिया।


 संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश