तेग बहादर सिमरियै घर नो निध आवै धाय गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर में अमृतमई कीर्तन दरबार संपन्न
आगरा। गुरु तेग बहादुर जी के 350 साला शहीदी पर्व को समर्पित कीर्तन समागमों की श्रृंखला में गुरुद्वारा शहीद नगर में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से बाहर से आए रागी भाई साहब भाई सिमरप्रीत सिंह माता कौला अमृतसर वालो ने अपनी मधुर रसना द्वारा संगत को कीर्तन सुना कर निहाल किया उन्होंने कहा गुरु तेग बहादुर पातशाह जी को याद करने से दुनिया के सारे सुख व खुशियां दौड़ के आती हैं। गुरु महाराज का नाम सारी चिताओं से मुक्त कर देता है इससे पूर्व उज्जैन मध्य प्रदेश से आये कथा वाचक भाई दिलप्रीत सिंह ने गुरुओ की शहीदी का वर्णन कथा के माध्यम से समझाया। हजूरी रागी भाई जगतार सिंह देहरादुन वालो ने अपनी मधुर वाणी से सभी को निहाल किया। गुरुद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर गुरुद्वारा के प्रमुख सेवादार भाई हरपाल सिंह ने सभी संगत का धन्यवाद किया। समाप्ति के उपरांत गुरु महाराज के अटूट लंगर का वितरण हुआ जिसे सर्वधर्म के लोगों ने एक साथ बैठकर ग्रहण किया इस मौके पर हरपाल सिंह, राजू सलूजा, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मलकीत सिंह, गुरेंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, सुरेंदर सिंह लवली, सुरेंदर सिंह लाड़ी, परमजीत सिंह, बंटी चावला, हरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह तिरलोचन सिंह, आदि गण मान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments
Post a Comment