विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली


आगरा। 5 जून 2025 को अर्बन हैल्थ रिसोर्स सेंटर दुवारा बस्ती चंद्रनगर, गुलाब नगर, नगला किशनलाल व श्यामनगर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ हनुमान बगीची चंद्रनगर से यू. एच्. आर. सी के मार्ग दर्शन में गठित, महिला स्वास्थ्य समूह की वरिष्ठ गड़मान्य महिला श्रीमती कमलेश गौतम जी ने हरी झण्डी दिखा कर किया। यह रैली चंद्रनगर, गुलाब नगर, नगला किशनलाल, शयाम नगर से निकलती हुई आर. जी गौतम इण्टर कॉलेजे के प्रांगण में पहुंची। जहाँ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में परियोजना समन्यवयक श्री मायाराम शर्मा ने पर्यावरण के महत्व व बचाव प्रकाश डाला एवं महिलाओं को घरेलु वेजिटेबल गार्डनिग करने के लिए प्रेरित किया। जिसमे हर एक महिला चेहे तो घर पर पुरानी बाल्टी, डिब्बा, गमला घर के आँगन या छत पर लगा सकती है। जो महिला ये सब कर सकती है उन महिलाओं को संस्था से फील्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती प्रीति झा दुवारा सब्जियों के बीज वितरण किये गए। जैसे - लौकी तोरई, सेम, काशीफल ,करेला , बैगन, भिन्डी व टमाटर आदि। संस्था दुवारा गठित समूह पदाधिकारियों को मॉनिटरिंग व् सहयोग करने के लिए जिम्मेदारी दी गयी।



कार्यक्रम के अन्त में बस्ती के चयनित स्थानों पर अशोक व बेलपत्र के पौधे लगा कर वृक्षारोपण किया गया। रैली में लगभग 70 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरोज, सीमा शर्मा, कमलेश सिंह, चंद्रावती, नाजरीन, मिथलेश यादव, नीलम बघेल, गायत्री परमार, भावना का सराहनीय सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश