आगरा मंडल में माह जुलाई-2025 में 33 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र व गोल्ड प्लेटिड सिल्वर मेडल प्रदान किये गये।


आगरा। गगन गोयल, मण्डल रेल प्रबंधक आगरा के दिशानिर्देशन एवं दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक कार्मिक अधिकारी आगरा की अध्यक्षता में आगरा मण्डल में दिनाँक 31.07.2025 को सेवानिवृत्त होने वाले 33 रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र, सेवा प्रमाणपत्र व मेडल वितरण हेतु समापन समारोह का आयोजन मंडल कार्यालय आगरा के गोवर्धन सभागार में किया गया। आगरा मण्डल में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को NEFT के माध्यम से समापन भुगतान किया गया एवं सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को आन लाइन पेंशन पेमेंट आर्डर जारी किये गये।

समारोह का उद्घाटन श्री दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक कार्मिक अधिकारी आगरा के द्वारा अपने उद्घाटन भाषण से किया गया एवं उनके द्वारा सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्ति पर देय सेवा प्रमाण पत्र, पेंशन पेमेंट आर्डर एवं मेडल वितरण करने के उपरान्त श्री दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक कार्मिक अधिकारी आगरा के द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को भारतीय रेल में उनकी लम्बी अवधि की सफलतम सेवा के लिये बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को विदाई देते हुए उनको एवं उनके परिवारों के सुखद व मंगलमय भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी सेवानिवृत्ति के उपरान्त भी वे रेल परिवार का हिस्सा रहेंगे। उक्त समारोह में समापन अनुभाग के सभी सहयोगी कर्मचारी भी उपस्थित थे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश