दो साल के कार्यकाल में आगरा रेल मंडल में हुए विकास कार्य, कई ट्रेनों के संचालन के साथ दर्जन भर गाडियों का हुआ ठहराव भी
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे आगरा के मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल का तबादला हो गया हैl उनके स्थान पर उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारी श्री गगन गोयल को डीआरएम आगरा बनाया गया है। वह जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे। तेज प्रकाश अग्रवाल के कार्यकाल को आगरा रेल मंडल में विकास के नाम पर लम्बे समय तक जाना जाएगा। उनके कार्यकाल में आगरा रेल मंडल मे चहुंमुखी विकास हुआ है। मुडिया पूर्णिमा मेला में उनके द्वारा की व्यवस्थाओं को श्रद्धालुओं द्वारा खूब सराही गईं।
श्री तेज प्रकाश अग्रवाल ने अपने लगभग दो साल के कार्य काल में अनेकों यादगार काम किए। उनके मातहत भी उनकी कार्यप्रणाली की सराहना करते हैं। रेलवे स्टेशनों पर में अवैध वैंडरों पर जहां लगाम लगाई। वहीं स्टेशनों पर खान-पान की गुणवत्ता भी विशेष ध्यान रखा।
श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के कार्यकाल में आगरा कैंट स्टेशन की द्वितीय एंट्री, मथुरा जंक्शन स्टेशन पर अब तक का सबसे बड़ा एनआई वर्क, मथुरा-बाद रेल खंड के बीच तीसरी लाइन बिछाने का काम, धौलपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प एवं तीसरी लाइन कनेक्टिविटी, आगरा कैंट स्टेशन का भी कायाकल्प किया गया। साथ ही पलवल से मथुरा स्टेशन के मध्य कवच प्रणाली को भी स्थापित किया गया। तेज प्रकाश अग्रवाल के कार्यकाल में यमुना नदी पर नया पुल भी बनकर तैयार हुआ। उनके कार्यकाल में आगरा रेल मंडल ने नई ट्रेनों के संचालन से लेकर स्टेशनों के कायाकल्प तक के अनेकों कार्य हुए। इनमें अमृत भारत योजना के तहत जहां ईदगाह, राजा की मंडी, आगरा फोर्ट, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद , गोवर्धन व मंडावर महवा सहित करीब 15 रेलवे स्टेशनों का विकास कराया। आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर रेल यातायात का भार कम करने के लिए ईदगाह रेलवे स्टेशन का विस्तार किया गया। यहां दर्जन भर गाडियों का ठहराव भी उनके ही मार्गदर्शन में शुरू हुआ। आगरा मंडल में यूटीएस व पीआरएस पर क्यूं आर बेस्ड डिजिटल पेमेंट की सुविधा प्रदान की है विभिन्न स्टेशनो पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन, नॉन इंटरलॉकिंग से इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, एफओबी, आरओबी, लूप लाइन आदि कार्य उनके द्वारा संपन्न कराए गए, उन्हीं के कार्यकाल में आगरा फोर्ट बांदीकुई डबलिंग कार्य व धौलपुर सरमथुरा नैरो गेज से ब्रॉड गेज लाइन का कार्य की शुरुआत की है उनके कार्यकाल में आगरा रेल मंडल ने सौ प्रतिशत ट्रेनों की समय पालनता का भी रिकाॅर्ड बनाया। जो कि आगरा मंडल की स्थापना 2003 के बाद पहली बार यह सफलता हासिल की है,साथ ही सुविधाओं में भी इजाफा किया।उनके कार्यकाल के दौरान ही आगरा से गुजरने वाली पहली बंदे भारत का संचालन शुरू हुआ था मौजूद समय मे यह ट्रेन भोपाल से निजामुद्दीन दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चल रही है ,निजामुद्दीन से ख़जराओ,आगरा से बनारस और आगरा से उदयपुर के बीच बंदे भारत ट्रेन का संचालन भी श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के कार्यकाल मे हुआ।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments
Post a Comment