मंथन अंतरविद्यालयी अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन


 आगरा। दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा के शास्त्रीपुरम परिसर में *मंथन* अंतर विद्यालय, अंग्रेजी विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शहर के 16 विद्यालयों के लगभग 190 विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आर. के. पांडे ने वैदिक मंत्र उच्चारण के मध्य दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता विभिन्न श्रेणी प्राइमरी, मिडिल, सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए चार चरणों में थी। प्रथम चरण (समूह चर्चा), द्वितीय चरण (टर्न कोट), तृतीय चरण (सामूहिक वाद विवाद), एवं चतुर्थ चरण (ऑक्सफोर्ड वाद विवाद) के परिणाम के आधार पर विजेता टीम का चयन किया गया रोचक एवं अभिभूत करने वाली प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत रहा।

प्राइमरी,मिडिल, सेकेंडरी वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता विद्यालय सेंट एंड्रयूज,तथा सीनियर सेकेंडरी में दिल्ली पब्लिक स्कूल का बोलबाला रहा।

सर्वश्रेष्ठ वक्ता में प्राइमरी एवं मिडिल वर्ग में सेंट एंड्रयूज, सेकेंडरी में गायत्री पब्लिक स्कूल तथा सीनियर सेकेंडरी में सेंट क्लेयर्स सर्वश्रेष्ठ रहे।


 संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई