नगर निगम की खुली पोल: आगरा शहर बारिश से जलमग्न, वार्ड-दर-वार्ड मे मचा पानी भरने से हाहाकार


आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में नगर निगम की पोल खुल गई है। पूरे शहर का हाल बेहाल है। बारिश पढ़ने पर व्यापाक इंतजाम ही नहीं आगरा के लगभग हर वार्ड में पानी भर गया, सड़कें तालाब बन गईं और नाले नालियों का गंदा पानी गलियों कॉलोनीयों और दुकानों में घुस गया।



आम जनमानस का परेशान व्यापारियों का कारोबार आना-जाना ठप हो गया है, लोग घरों में कैद हैं और गलियों में बदबू का माहौल बना हुआ है। जलभराव की वजह से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है, हर गली-मोहल्ला गड्ढों से भरा पड़ा है। टूटी सड़कें, जर्जर नाली व्यवस्था और लापरवाह नगर निगम—आगरा की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।



"वाह रे प्रशासन, वाह रे भगवान!"—जनता जानना चाहती है क्या यही उत्तर प्रदेश का नंबर दो पर आने वाला आगरा धोखा है व्यापारियों का लाखो करोडो का नुक्सान, गुर तेग बहादर कॉलोनी के घरो मे पानी भर गया अनेको बस्ती घर जलमग्न बिजलीघर मुग़ल रोड अग्रवन सेवा सदन रोड कमलानगर बलकेशवर आईटीआई रोड श्मशाबाद रोड फतेहाबाद रोड इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। नगर निगम की निष्क्रियता और लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।



अब देखना यह है कि शासन-प्रशासन इस पर कब जागता है और आगरा की जनता को कब राहत मिलती है। 


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश