22 से 25अगस्त तक चार दिवसीय उत्सव झूलेलाल साईं के नाम

आगरा। झूलेलाल मित्र मण्डल एवं झूलेलाल महिला मण्डली ताजगंज द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी झूलेलाल जी का चालिए साहेब कार्यक्रम बड़े उत्साह और श्रद्धा से आयोजित किया जा रहा है। 22 से 25 अगस्त तक श्री झूलेलाल मंदिर प्रांगण ताजगंज आगरा विधि विधान के साथ झूलेलाल मित्र मंडल व महिला मंडल द्वारा बैठक कर चार दिवसीय झूलेलाल साहिब जी के धार्मिक आयोजन की जानकारी दी। 22अगस्त शाम 5बजे महिलाओ द्वारा साईं के नाम मंगल कलश यात्रा श्री झूलेलाल मंदिर से दशहरा घाट तक 23 अगस्त छप्पन भोग महिला संगीत, 24 अगस्त चंद्र दर्शन के पावन दिवस छप्पन भोग विशाल आरती भजन संध्या भोग प्रसादी, a25 अगस्त, सोमवार शाम 5:00 बजे साईं जी की ज्योति विसर्जन श्री झूलेलाल मंदिर से ताजगंज से झूमते नाचते दशहरा घाट तक, उपरांत भव्य भंडारा एवं प्रसाद वितरण।

सभी श्रद्धालुओं साईं के भक्तों से निवेदन है कि परिवार सहित चारो दिन इस पावन झूलेलाल पर्व अवसर का लाभ बेनती कर्ता झूलेलाल मित्र मंडल अध्यक्ष शंकरलाल आसवानी, महिला मित्र मण्डल लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, श्याम चाँदनी भोजवानी, हरीश मोटवानी, विजय कुमार मोटवानी, हरीश तुलसानी, भरत लालवानी, राजू कोठारी, हरिकिशन आडवाणी, किशन चंद टेकवानी आदि मौजूद रहे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा..

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई