आगरा में पधारे भगवान झूलेलाल जी के 26वें वंशज, भक्तिमय माहौल में उमड़ा सिंधी समाज
आगरा। भगवान झूलेलाल जी के 26वें वंशज सूर्यवंशी 1008 परम् पूज्य ठाकुर साई मनीष लाल साहिब जी के आगमन से आगरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। उनके चरण पड़ते ही श्रद्धालुओं की आँखों में आस्था और उल्लास छलक पड़ा।
कमला नगर डी-ब्लॉक स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर में बेहराने साहिब का भव्य आयोजन किया गया। यहाँ श्रद्धालुओं ने सिंगर किशोर हीरानी द्वारा गए भजन “अज त मुहिंजो लाल आयो” पर नृत्य कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके उपरांत सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ। बाद में साई मनीष लाल साहिब जी कृष्णा कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर पहुँचे और श्रद्धालुओं को दर्शन दिए।
सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने कहा—"यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि साई मनीष लाल साहिब जी ने आगरा की धरती पर अपने पावन चरण रखे। आज पूरा नगर धन्य हो गया है।"
इस अवसर पर सिंधी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें—चंद्रप्रकाश सोनी, परमानन्द अतवाणी, घनश्याम दास देवनानी, जगदीश डोडानी, श्याम भोजवानी, तीर्थ दास वरलानी, अशोक कोडवाणी,पंकज सूखेजा मीडिया प्रभारी कमल जुम्मानी, प्रीतम दास रामचंदनी, अशोक चावला, ईश्वर लाल मोहनानी, बाबू भाई, मोतीलाल भोजवानी, रमेश खोरेजा, रजनी नवलानी, शंकर लाल जगवानी,कन्हैया लाल लोकवानी, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....


Comments
Post a Comment