श्री राम कथा 27 अगस्त से 4 सितम्बर तक खेमेश्वर नाथ मंदिर तोता का ताल पर होगी
आगरा। श्री गणेश महोत्सव समिति के तत्वधान में गणेश प्रतिमा की स्थापना एवं श्री राम कथा का भव्य आयोजन दिनांक 27 अगस्त 2025 से 04 सितम्बर 2025 तक खेमेश्वर नाथ मंदिर तोता का ताल पर किया जायेगा। जिसका आज व्यास पं गरिमा किशोरी जी को नारियल भेंट कर श्री गणेश किया। खेमेश्वर नाथ समिति की तरफ से भव्य राम कथा का भूमि पूजन दिनांक 25 अगस्त को किया जायेगा। समिति की तरफ से सभी भक्तों से अपील हैं की इस कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायें। इस शुभ अवसर पर नवल पंडित जी, सोनू माहौर, मीनू सेन, किशोर कुमार सैनी,अजय कुमार, नन्दलाल छत्तानी एवं समस्त गणेश सेवा समिति आदि लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा

Comments
Post a Comment