आगरा कॉलेज में 79वां स्वतंत्रता दिवस: देशभक्ति के रंग में रंगा भव्य आयोजन
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा में 79वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने की। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय एवं मुख्य वक्ता प्रो. अरुणोदय वाजपेई रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुनीता घोष ने किया।
*माल्यार्पण और ध्वजारोहण से हुआ शुभारंभ*
समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में स्थित पंडित गंगाधर शास्त्री जी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात माननीय मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान जन गण मन गाया गया। इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स ने मंत्री जी को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी।
*शिलापट्टिका अनावरण और लोकार्पण*
माननीय मंत्री जी ने महाविद्यालय में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की शिलापट्टिकाओं का अनावरण एवं लोकार्पण किया, जिनमें *महाविद्यालय का प्रथम ध्येय वाक्य “ज्ञानम् परमं ध्येयम्” भी शामिल है।*
*सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति*
ध्वजारोहण के पश्चात छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
*मुख्य वक्ता का संबोधन*
विशिष्ट अतिथि प्रो. अरुणोदय वाजपेई ने अगस्त माह के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में इसके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जो श्रृंखला प्रारंभ हुई है, उसे आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
*माननीय उच्च शिक्षा मंत्री जी के प्रेरक विचार*
मुख्य अतिथि माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियां साझा करते हुए राष्ट्रीय कर्तव्य और सच्ची राष्ट्रभक्ति के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा —
> “सच्ची राष्ट्रभक्ति यही है कि हम अपने-अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से पालन करें। शिक्षक अपने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा दें और विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार हों।”
उन्होंने हाल ही में भारत की सैन्य क्षमता के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की है और यह गर्व का विषय है।
*प्राचार्य का संदेश*
प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने महाविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों और शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “छात्र-छात्राओं में राष्ट्रभक्ति और देशसेवा का जज्बा विकसित करने हेतु महाविद्यालय में अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है।”
*सम्मान समारोह और धन्यवाद ज्ञापन*
कार्यक्रम के दौरान आगरा कॉलेज आगरा की ट्रस्टी कमेटी एवं पूर्व प्राचार्य प्रो. नरेंद्र सिंह यादव, प्रो. ए. के. गुप्ता, प्रो. एस. के. खंडेलवाल, श्री एस. सी. अग्रवाल आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रो. शशिकांत पांडे के धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ हुआ।
*विशेष उपस्थिति*
कार्यक्रम में उप-प्राचार्य पी. बी. झा, प्रो. मृणाल शर्मा, प्रो. पूनम चांद, प्रो. भूपाल सिंह, प्रो. विक्रम सिंह, डॉ. गौरव कौशिक, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. भूपेंद्र कुमार चिकारा, प्रो. शशिकांत पांडे, प्रो. ए. के. सिंह, प्रोफेसर अमित अग्रवाल, प्रोफेसर रीता निगम, डा नितेश शर्मा, डॉ. अनुराग पालीवाल, प्रोफ़ेसर दीपक उपाध्याय प्रोफेसर प्रियम अंकित प्रोफेसर प्रभात यादव प्रोफेसर डी पी सिंह डॉ. शिव कुमार सिंह, डॉ. आनंद प्रताप सिंह डॉ केशव सिंह डॉ दीपाली सिंह डॉ सुनीता यादव प्रोफेसर संध्या यादव प्रोफेसर संजीव शर्मा प्रोफेसर उमेश कुमार प्रोफेसर डीसी मिश्रा प्रोफेसर संचिता सिंह प्रोफेसर निशा राठौर डॉ विकास सिंह डॉ अविनाश जैन डॉ रंजीत सिंह अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment