नामनेर में भव्य जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ


आगरा। 16 अगस्त 2025 को श्री कृष्णा लड्डू गोपाल जन्मोत्सव के उपलक्ष में नामनेर में दो दिवसीय भव्य मेले का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर माननीय एमएलसी विधायक श्री विजय शिवहरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं माननीय श्री विधायक जीएस धर्मेश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह ऐतिहासिक मेला अपनी संस्कृति एवं भव्यता को संजोय हुए है। मेले में भिन्न-भिन्न स्वचालित मनमोहक झांकियां, हनुमान मंदिर पर छप्पन भोग एवं फूल बंगला लोगों मे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे, इस मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर मनमोहक झाकियों, फूल बंगले, छप्पन भोग एवं झूलों का आनंद लेते हैं इस मेले का समापन कल माननीय सांसद श्री एस. पी. सिंह बघेल जी द्वारा किया जाएगा यह मेला नामनेर बाजार कमेटी के उपाध्यक्ष एवं मेला संयोजक बन्टी बघेल, अरुण अग्रवाल, वन्टा बघेल, रघुनाथ यादव, रानू बघेल, सत्येंद्र अग्रवाल कुशल बघेल, गप्पू पंडित, दीप बघेल, कनिक लवानिया के द्वारा संचालित किया जाता है। यह ऐतिहासिक मेला विगत 49 वर्षों से लगाया जा रहा है। इस मेले की शुरुआत एक झांकी के साथ की गई थी जो कि अब दिव्य एवं भव्य रूप ले चुका है और यह मेला जनकपुरी के बाद दूसरा सबसे भव्य मेला है इसमें दूर-दूर से लोग मेला एवं झांकियों को देखने के लिए आते हैं।

संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश