आनंद मंगल धाम, मनु बिहार मारुति स्टेट में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर श्री गोवर्धन पूजन एवं श्रीकृष्ण बाल लीलाओं की कथा का भव्य आयोजन हुआ।


आगरा। आनंद मंगल धाम, मनु बिहार मारुति स्टेट में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर श्री गोवर्धन पूजन एवं श्रीकृष्ण बाल लीलाओं की कथा का भव्य आयोजन हुआ। आचार्य कपिल कृष्ण शास्त्री जी ने बड़े ही भावपूर्ण ढंग से श्री गोवर्धन महाराज की कथा एवं नटखट श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। कथा श्रवण कर भक्तजन भावविभोर हो उठे।


वृंदावन की भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा।


श्री गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया और “जय श्री गोवर्धन महाराज” के जयघोष के साथ नाचते-गाते भक्ति में सराबोर हुए। मुख्य रूप से पं भूपेंद्र महाराज, पं जयकिशन, उर्वी शर्मा, प्रगति पंडित पं विकास महाराज, पं दीपक महाराज, श्याम भोजवानी,नरेंद्र कश्यप, लक्मण कल्यानी, मुकेश साहनी, योगेश जारानी,रवि तिरलोकनी, लक्मण भावनानी आदि मौजूद रहे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा..

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश