सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा ने की अहमदाबाद की मासूम बालक हत्या पर कड़ी निंदा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


आगरा। सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा ने अहमदाबाद के नयन संतानी की निर्मम हत्या पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा। पंचायत ने इस दर्दनाक घटना को समाज और मानवता के लिए कलंक बताया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।


सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी एवं महामंत्री हेमंत भोजवानी ने कहा कि एक मासूम बालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे एक घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। उस परिवार पर जो पीड़ा और सदमा बीत रहा है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। पंचायत ने सरकार से मांग की कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को न्याय के साथ उचित सहायता प्रदान की जाए।


इस अवसर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, महामंत्री हेमंत भोजवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम देवनानी, परमानंद अतवाणी, नंदलाल आयलानी, जगदीश डोडानी,श्याम भोजवानी, दौलत खूबनानी, अशोक पारवानी,भोजराज लालवानी, लाल चंद मोटवानी, हरीश टहलयानी, हरीशचंद्र मोटवानी, प्रकाशचंद्र मोटवानी सहित कई पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश