आए चालिए जी महिमा निराली मुहिंजो साईं भरे झोली खाली, प्राचीन झूलेलाल मंदिर ताजगंज में भक्ति रस से सराबोर हुई संध्या, किशोर हिरानी के भजनों ने बांधा समां, श्रद्धांलु हुवे भावविभोर
आगरा। झूलेलाल जी के चालिया महोत्सव के अंतर्गत पवित्र चंद्र दर्शन के अवसर पर रविवार को ताजगंज स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनियों, पुष्प मालाओं और झंडियों से सजाया गया, जिससे पूरा प्रांगण भव्य और आकर्षक दिखाई दे रहा था।
सभी ने परिवार सहित झूलेलाल साईं का आशीर्वाद प्राप्त कर ख़ुशी का इजहार किया।
समाज के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक किशोर हिरानी ने अपनी सुमधुर आवाज़ में सिंधी भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। "वाह वाह सिंधी वाह वाह,,
,,आए चालिए जी महिमा निराली मुहिंजो साईं भरे झोली खाली,, प्रसिद्ध भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डूबो दिया। उनके भजनों की गूंज से वातावरण अलौकिक और भावविभोर हो उठा।
भजन संध्या के उपरांत मंदिर में विशाल आरती संपन्न हुई। तत्पश्चात् सभी श्रद्धालुओं को भोग-प्रसाद वितरित किया गया।
इस पूरे आयोजन को झूलेलाल मित्र मण्डल एवं झूलेलाल महिला मण्डली ने मिलकर सफल बनाया, जो समाज के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र रहा।मुख्य रूप से शंकर लाल आसवानी, हरीश मोटवानी,श्याम भोजवानी, दादी पकानी, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, चांदनी भोजवानी, लीला मोडवानी, सपना मोडवानी, लवीना,नंदनी तुलसानी,सोनी नाजवानी, भगवंती,नम्रता, भावना बसरानी, दीक्षा लालवानी, मानसी मोटवानी रेनू चंदवानी, दीपा खत्री, जमुना दासवानी, अनु देववानी, भावना, जिया दीवान, भावना शर्मा,भूमि ज्ञानचंदानी, मीना, पुष्पा, बबली, हेमा, लाज रुपाणी, विराट,भारत, सक्षम, तरुण, रिया आदि मौजूद रहें।

Comments
Post a Comment