स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” रैली एवं रक्षाबंधन उत्सव के सफल आयोजन हुआ


आगरा। दिनांक 08 अगस्त 2025 को “स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” के नारे के साथ एक भव्य रैली एवं रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन आगरा वनस्थली विद्यालय में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पं. रामकुमार शर्मा (अध्यक्ष, आगरा सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड एवं जिला उपाध्यक्ष, भाजपा आगरा) के हाथों राखी बांधकर किया गया। रैली ट्रांस यमुना ए-ब्लॉक से प्रारंभ होकर आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय सी-ब्लॉक पर संपन्न हुई, जहां उपस्थित सभी ने यह शपथ ली कि जीवन भर स्वदेशी अपनाएंगे और देश को बचाएंगे।

इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष श्री वी.के. मित्तल (जिलाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती एवं प्रदेश मंत्री, भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ, भाजपा प्राणित आगरा) तथा विद्यालय निर्देशक श्री मनीष मित्तल सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत पट्टिका पहनाकर किया गया।



कार्यक्रम के दौरान श्री वी.के. मित्तल ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और इस अवसर पर बच्चों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस प्रकार अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त कर भार लगाया है, उससे बचने के लिए हमें स्वदेशी अपनाना आवश्यक है, जिससे आर्थिक स्वतंत्रता और कर भार से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है।


मुख्य अतिथि पं. रामकुमार शर्मा ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि स्वदेशी अपनाना न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं को भी संरक्षित करता है।


विद्यालय निर्देशक श्री मनीष मित्तल ने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी को स्वदेशी अपनाने और देश बचाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया और उपस्थित जनों को उनके विकल्प प्रदान किए गए।


विद्यालय प्रबंधक श्रीमती रीना जालान एवं विद्यालय निर्देशिका डॉ. स्वाति चंद्रा ने कहा कि उज्जवल भविष्य के लिए समय-समय पर बच्चों का मार्गदर्शन आवश्यक है, जो ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से संभव होता है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मिग्फ्रे निर्देशिका श्रीमती नूपुर सिंघल, ए.वी.एम.डी. प्रधानाचार्य श्रीमती निर्मल चौहान, आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय को-ऑर्डिनेटर श्रीमती मनाली रावल जैन, आगरा वनस्थली विद्यालय को-ऑर्डिनेटर दिनेश सर, तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं—वंदना, सुनील निषाद, सुनील बघेल, आकाश शर्मा, रोवीन शर्मा, सुरेश वर्मा, मुकेश अरेला, रिया श्रीवास्तव, लक्ष्मी बघेल, रश्मि शर्मा, मीना यादव, डिंपल—का विशेष योगदान रहा।



संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

           

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश