गणपति बप्पा का भव्य नगर भ्रमण




 आगरा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर शिवाजी मार्केट एशोशयन द्वारा इस वर्ष परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ पंडित अवधेश शर्मा ने विधि विधान के साथ पूजन कराया, गणपति बप्पा का भव्य फूल डोला नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। डोले के साथ चावला बैंड की मधुर भक्ति धुनो पर भक्तजन नाचते-गाते झूमते हुए "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारे लगाते रहे। पूरे नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण गूंज उठा।

शिवाजी मार्केट बिजलीघर स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर पर गणपति जी को विराजमान कर भक्तों ने आरती कर भोग प्रशाद पाया, अध्यक्ष पंकज सचदेवा व संरक्षक श्याम भोजवानी ने बताया अनंद चौदस तक सुबह शाम आरती मे सभी भक्तगण शामिल हो, अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी, गुरदीप लूथरा, रवि पुरी, अमित भाटिया, प्रदीप लूथरा, राकेश पुरी, दीपक वाधवा,डॉ. लोकेश धीगरा, दीप सहगल, राजीव गिदवानी, सांवल दास, रमेश कुकरेजा, सौरभ बघेल, अशोक खोरेजा, महेश पेंगोरिया,देवेंद्र पहलवान, कैलाश, डोरीलाल, ओमी, ज्ञानेश, राजीव आदि मौजूद रहे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई