आगरा में महामहिम राज्यपाल के आगमन से पूर्व आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी की गिरफ्तारी


 आगरा। उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल के आगमन पर विरोध जताने पहुँचे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी को एसओजी टीम ने रास्ते से हिरासत में ले लिया। जिलाध्यक्ष गले में काला कपड़ा डाल कर सरकारी स्कूल बंद करने के ख़िलाफ़ विरोध करना चाहते थे।

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पहले उन्हें रोक लिया और बाद में पकड़ कर पुलिस लाइन ले गए। पुलिस लाइन से घर ले जाकर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में सरकारी स्कूल बंद करने का विरोध चल रहा है उसी क्रम में आज यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था।गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराने के अधिकार को दबाया जा रहा है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि विपक्ष को विरोध करने का अधिकार संविधान देता है लेकिन उस पर चाबुक चलाने का काम ये सरकार कर रही है, आगे भी सरकारी विद्यालयों को लेकर प्रदर्शन जारी रहेगा। विरोध करने वालों में मुख्य रूप से हर्ष कुमार सिंह, ताज्जुद्दीन खान, ललित साहनी, आशीष कपूर, प्रबल मित्तल आदि लोग शामिल रहे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश