मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस पर आगरा रेल मंडल द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े धूम धाम से मनाया


आगरा। मण्डल रेल प्रबन्धक आगरा श्री गगन गोयल के मार्ग दर्शन में मंडल खेलकूद संघ द्वारा आयोजित मेजर ध्यानचन्द जी के जन्म दिवस पर मंडल के सभी खिलाडियों एवं अधिकारियों ने एक साथ गोवर्धन स्टेडियम आगरा छावनी में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े धूम धाम से मनाया। खेल दिवस के अवसर पर पद्मभूषण मेजर ध्यानचन्द जी की याद में मंडल खेलकूद संघ द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया है, इस अवसर पर दिनांक 27-08-2025 से 29-08-2025 तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बैडमिन्टन, शतरंज, दौड़, ऐथलेटिक्स की प्रतियोगितायें आयोजित करायी गईं एवं मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारीयो द्वारा भाग लिया गया| मण्डल रेल प्रबन्धक आगरा गगन गोयल द्वारा पद्मभूषण मेजर ध्यानचन्द जी के फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया | इस कार्यक्रम के दौरान आगरा मंडल के उत्कृष्ट खिलाड़ियों जिनमें पूनम यादव, आरुषि गोयल व अन्य राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया व प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गयाl

यह खेल दिवस रेलकर्मियों के बीच खेलों के प्रति सहभागिता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने वाला एक प्रभावी कदम भी है। इससे खेलकूद के माध्यम से टीम भावना, अनुशासन और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक आगरा श्री गगन गोयल के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रनव कुमार, मंडल खेलकूद अधिकारी व वरि० मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन, सहायक मंडल खेलकूद अधिकारी अनादि मित्तल व मंडल के अन्य अधिकारी व खिलाड़ी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश