श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 101 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई
आगरा। श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन बृज विहार गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है जिसके प्रथम दिन क्षेत्र में 101 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री के सुपुत्र डॉक्टर अलौकिक उपाध्याय जी उपस्थित रहे जिन्होंने श्रीमद् भागवत कथा का पूजन किया और कलश यात्रा में भाग लिया वेद मंत्रो के साथ पंडित जीतू दीक्षित ने भगवान की पूजा अर्चना कराई पीले पीले वस्त्र पहनकर महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया साथी बैंड बाजों की थाप पर जमकर नृत्य भी किया श्रीमद् भागवत कथा 10 सितंबर से शुरू होकर 16 सितंबर तक चलेगी कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से साइ 6:00 बजे तक रखा गया है। यह आयोजन सभी के सहयोग से आयोजित किया गया है कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत सम्मान भी क्षेत्रवासियों ने किया कथा व्यास पंडित श्री राम मूर्ति दीक्षित जी महाराज अपने मुखारविंद से सभी भक्तों को कथा का रसपान करेंगे अतः जीवन में भगवान की भक्ति करने का समय बार-बार नहीं मिलता इसलिए जब भी हो सके हमें भगवान का स्मरण करना चाहिए क्योंकि यह सुंदर सा जीवन हमें ईश्वर की कृपा से ही प्राप्त हुआ है कथा के प्रथम दिन कथा व्यास जी महाराज ने कथा के महात्म पर चर्चा की साथी सभी लोगों को धर्म के प्रति जागरूक किया।

Nice news
ReplyDelete