आगरा मंडल द्वारा दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन



आगरा। आगरा मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। इस वर्ष आगरा मंडल में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े को “स्वछोत्सव” की तरह मनाया जा रहा है । मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत हर दिन को एक दिवस की तरह मनाया जा रहा है । इस पखवाड़े की शुरुआत मंडल के साथ-साथ सभी स्टेशनों में स्वच्छता शपथ ग्रहण के साथ करायी जाएगी । इस पूरे पखवाड़े में स्वच्छता जागरूकता एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है एवं इन गतिविधियों में संपूर्ण स्वच्छता, स्वच्छता लक्ष्य इकाई, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, वृहद वृक्षारोपण, स्वच्छता पर प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक, मैराथॉन, वेस्ट टु आर्ट, यूथ कॅम्पेन, जल स्त्रोतों की सफ़ाई इत्यादि प्रमुख है .   

इस अभियान में उन स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है जहां पर समांतर साफ सफाई नहीं हो पाती है और इन स्थानों को पूर्ण रूप से साफ किया जाएगा । आगरा मंडल में इस तरह के कुल 2000 स्थानो की पहचान की गई है । साफ सफाई के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि जो कूड़ा साफ सफाई के उपरांत निकलेगा उसका पूर्णतया निराकरण किया जाएगा।  

 सरकारी प्रयासों के साथ-साथ इस अभियान में आमजन की भागीदारी भी अपेक्षित है। आगरा रेलवे मंडल का यात्रियों से अनुरोध है कि रेलगाड़ियों में खाने-पीने का सामान इधर-उधर ना फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग ना करें, प्लेटफार्म में गीले एवं सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ेदान लगाए गए हैं कृपया सही कूड़ेदान का प्रयोग करें, स्टेशन परिसर में पान गुटखा ना खाए, पानी का दुरुपयोग ना करें। अतः यात्रियों से निवेदन है कि टॉयलेट में किसी भी तरह का कूड़ा ना डालें।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय