आगरा मंडल में हिंदी पखवाड़ा–2025 का शुभारंभ व राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन हुआ



आगरा। आगरा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के गोवर्धन सभागार में मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल की अध्यक्षता में हिंदी पखवाड़ा–2025 का शुभारंभ किया गया। l 

समारोह के कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मॉ सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। उ‌द्घाटन के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक के साथ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी श्री वी.एस. चौहान तथा सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थे । इस अवसर पर जून 2025 को समाप्त तिमाही अवधि की राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का भी आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान हिंदी पखवाड़ा–2025 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है और प्रशासनिक कार्यों में इसका अधिकाधिक प्रयोग किए जाने से कार्य संस्कृति और अधिक सशक्त तथा सुलभ बनेगी। इस अवसर पर श्री गोयल ने कहा है कि अधिकारी क्लब, मंडल कार्यालय एवं स्टेशनो पर पुस्तकालय रूम बनाए जाएंगे जिससे कि कर्मचारी और अधिकारी उसका लाभ उठा सकते है 

हिंदी पखवाड़ा–2025 के अंतर्गत आने वाले दिनों में विभिन्न प्रतियोगिताएँ, कार्यशालाएँ आयोजित किए जाएँगे, जिनमें कर्मचारियों और अधिकारियों को सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। हिंदी पखवाड़ा का बैनर, पोस्टर, क्रिएटिव पोस्ट एवं एलईडी के माध्यम से प्रचार- प्रसार किया जाएगा।


 संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा 

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश