उत्तर प्रदेश राज्य रोल बॉल चैम्पियनशिप 2025 में आगरा का शानदार प्रदर्शन जूनियर बॉयज़ विजेता, मिनी बॉयज़ द्वितीय उपविजेता



आगरा। लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित 18वीं उत्तर प्रदेश राज्य रोल बॉल चैम्पियनशिप 2025 में आगरा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई श्रेणियों में स्थान बनाया।

मिनी बॉयज़ (अंडर-11 आयु वर्ग) → द्वितीय उपविजेता (2nd Runner-Up)

जूनियर बॉयज़ (अंडर-17 आयु वर्ग) → विजेता (Winner)

जूनियर गर्ल्स (अंडर-17 आयु वर्ग) → उपविजेता (Runner-Up)

मिनी बॉयज़ (अंडर-11) टीम के खिलाड़ी:

वैदिक गुप्ता – दिल्ली पब्लिक स्कूल, मानविक चन्द्रवंशी – सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल, वंश शर्मा – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, दर्श पालिवाल – सेंट जॉर्जेस कॉन्वेंट स्कूल, लव्यान्श गौतम – सिम्बॉयजिया पब्लिक स्कूल, प्रियांशु चाहर – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, अक्ष प्रजापति – दिल्ली पब्लिक स्कूल, ध्रुव शर्मा – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, दर्श अग्रवाल – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, तन्वय टिटल – दिल्ली पब्लिक स्कूल, हरमन – एलेनहाउस पब्लिक स्कूल, रियान जैन – दिल्ली पब्लिक स्कूल।

जूनियर बॉयज़ (अंडर-17) टीम के खिलाड़ी (विजेता):

हर्ष वर्धन सिसोदिया – गायत्री पब्लिक स्कूल, मनन कुलश्रेष्ठ – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, म्रदुल गौतम – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, आदित्य वैस – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, वेदांश मुलिक – जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, अक्षित बघेल – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, श्रेयांश गुप्ता – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, आदित्य कुमार – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, सम्यक जैन – दिल्ली पब्लिक स्कूल, नितिन चौहान – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, अमन दक्ष – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, अनिरुद्ध सिंह – होली पब्लिक जूनियर कॉलेज।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कई जिलों — कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, फ़तेहपुर, बरेली, मुरादाबाद आदि की टीमों — ने भाग लिया और रोमांचक मुकाबले खेले।

रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन, आगरा के सचिव श्री अजय कुमार वर्मा ने कहा कि आगरा के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन जिले के लिए गर्व की बात है। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रविन्द्र कपिल, कोच सुमित सर और हिमांशु सर भी खिलाड़ियों के साथ लखनऊ गए और पूरे समय बच्चों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन करते रहे।

आगरा की इस सफलता से जिले में हर्ष की लहर है। खेल प्रेमियों, अभिभावकों और विद्यालयों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...



Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश