शहादत की 350वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस्त्री सत्संग सभा द्वारा गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर में विशेष कीर्तन समागम हुआ।


आगरा। धन धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी तथा भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दियाला जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस्त्री सत्संग सभा द्वारा गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर में विशेष कीर्तन समागम बड़े श्रद्धा और सत्कार के साथ गुरु महाराज जी की हजूरी में सम्पन्न हुआ।

हजूरी रागी भाई जगतार सिंह व गुरु प्यारी साध संगतो ने नवें महले के श्लोकों का गायन किया। ज्ञानी मंशा सिंह द्वारा अरदास हुकमनामा लिया साध संगत ने नतमस्तक होकर गुरुमहाराज के चरणों में माथा टेका और परिवार सहित इस पावन अवसर की खुशियाँ अपनी झोली भरी। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और भावनाओं की अद्भुत छटा बिखरी रही। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब की इस्त्री सत्संग सभा एवं प्रबंधक कमेटी ने संगत का जीआया नु कर धन्यवाद किया।

मुख्य रूप से हरविंदर कौर जुल्का, जसविन्दर कौर, चांदनी भोजवानी, कुलबीर कौर,हैप्पी बहन, हरजिंदर कौर, रंजीत कौर, सिमरन कौर, शरण कौर, अमरजीत कौर, इक़बाल कौर, दीपा कालरा, सरबजीत कौर,सर्वरण कौर, गुरजीत कौर आदि मौजूद रही।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....


Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई