गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साला शहीदी को समर्पित भव्य कीर्तन दरबार में देर रात तक गुरबाणी की अमृत रस धारा बहती रही।


आगरा। सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साला शहीदी को समर्पित भव्य कीर्तन दरबार में देर रात तक गुरबाणी की अमृत रस धारा बहती रही। लुधियाना से आए भाई राजेंद्रपाल सिंह (राजू वीर) ने गुरबाणी के अनमोल शब्दों से सारी संगत को भावविभोर कर दिया समूह संगत को एक साथ गायन करते देख ऐसे लग रहा था जैसे स्वर्ग कहीं और नहीं बल्कि इस धरती पर है। कथा वाचक भाई गुरविंदर सिंह अमृतसर वालो ने गुरुओ की वडियाई उपमा का वर्णन कथा कर संगत को गुरघर से जोड़ा, हजूरी रागी भाई विजेंद्र सिंह अमोलक कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा माईथान जहां गुरु तेग बहादुर जी महाराज ने अपने चरण डाले व एक माई( स्त्री) का थान लेकर उसको यह वरदान दिया कि रहती दुनिया तक इस स्थान का नाम माईथान होगा। कीर्तन की समाप्ति पर गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा माईथान प्रमुख भाई कवलजीत सिंह ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर गुरद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल से जत्थेदार बाबा सतनाम सिंह, हैड ग्रंथी हरबंस, वीर महेंद्र पाल सिंह, परमात्मा सिंह, गुरमीत सिंह सेठी, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, जसवीर सिंह जस्सी, रक्षपाल सिंह, गुरदीप लूथरा, वचन सिंह, संजय सेठ, दलजीत सिंह दुग्गल, संजय जटाना, सुरजीत सिंह छाबडा, जसविन्दर सिंह, अशोक अरोड़ा, रविंद्र सिंह, सतपाल सिंह, सतीश सिंह अरोड़ा आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही समागम की व्यवस्था में रहे सिख़ यूथ के सभी वीर, अंत में समूह संगत ने बड़े श्रद्धा भाव से गुरु का लंगर ग्रहण किया।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई