गुरुद्वारा शाहगंज संगत द्वारा रामलाल वृद्ध आश्रम में 50 गद्दों की सेवा के साथ गौ सेवा


आगरा। धन गुरु नानक की कृपा एवं संगत के सहयोग से सेवा कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुरुद्वारा शाहगंज, आगरा की ओर से रामलाल वृद्ध आश्रम में 50 गद्दे कवर सहित भेंट किए गए,वह गौ सेवा कार्य में सामग्री सेवा की, गुरुसेवक श्याम भोजवानी ने बताया इस सेवा कार्य में संगत का विशेष योगदान रहा। सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए गुरद्वारा प्रधान बॉबी आनंद ने कहा कि गुरु महाराज की रहमत से ही यह सेवाएं संभव हो पाती हैं, उन्होंने संगत के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास जताया कि आगे भी इसी प्रकार सभी के सहयोग से सेवा कार्य निरंतर चलते रहेंगे। रामलाल आश्रम के मुख्य सेवादर शिव प्रसाद शर्मा द्वारा सेवा कार्य करने वाले सभी अतिथियों का पटका पहनाकर सम्मान किया। सेवा में रहे बॉबी आनंद, कमल मतलानी, मोहन गनवानी, पलक मतलानी, कुणाल नैनानी, सचिन आदि मौजूद रहे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई