ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी


आगरा। ताजनगरी। महिला मंडल, ताजनगरी स्थित पार्श्वनार्थ पंचवटी, फेज़-2 आगरा पर माँ के भव्य दरबार में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शेरा वाली मैया मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मईया की आराधना की। माँ के दरबार में ढोल की थाप पर श्रद्धालु झूमते-नाचते रहे और भक्ति भजनों की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण गूंज उठा, मईया को ताली बजाकर मनाने का यह अनूठा दृश्य श्रद्धालुओं के हृदय को भावविभोर कर गया। सभी ने माँ की चरणों में नतमस्तक होकर आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे परिसर में उल्लास एवं आस्था का रंग छा गया। महिला मंडल द्वारा नवमी पर भव्य डांडिया महोत्सव पंचवटी पार्क में किया जाएगा।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश