पार्श्वनाथ पंचवटी सोसाइटी में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न


आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी, ताज नगरी फेज-2 आगरा में कल देर रात तक चले भव्य समारोह में सोसाइटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समारोह का आयोजन प्रशासनिक एवं चुनाव समिति के तत्वावधान में हुआ।

समिति के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने सबसे पहले नवनिर्वाचित सोसाइटी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह को शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र सौंपा। इसके उपरांत सचिव सुशील आहूजा, उपाध्यक्ष पुनीत मेहंदीरत्ता, सांस्कृतिक सचिव गुरमीत सलूजा, उप सचिव लीला राम पाठक, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, साथ ही पदाधिकारी राज कुमार और विपिन शर्मा, आनंद गुप्ता, प्रदीप खंडेलवाल को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

विगत एक माह से चली चुनावी प्रक्रिया को प्रशासनिक एवं चुनाव समिति ने पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया। समिति में अध्यक्ष उपेंद्र सिंह के साथ सदस्य आर.आर.पी. सिन्हा, आर.के. त्रिखा, पवन शर्मा, देवेंद्र गुप्ता और कपिल कथूरिया शामिल रहे, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

नई कार्यकारिणी ने विधिवत कार्यभार संभालते हुए संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और बेहतर प्रबंधन देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सोसाइटीवासी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से संरक्षक श्याम भोजवानी, मुकेश गुप्ता,धर्मेंद्र सारस्वत,रणवीर चाहर, पूनम सिन्हा, डॉ सुनीता, स्वाति मेहंदीरत्ता, कुमकुम त्रिखा, सहित अनेक समाजसेवी और वरिष्ठजन शामिल हुए।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा.... 


Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश