साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित अमृत वेेला चिलिया का शुभारंभ


आगरा। गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर अमृत वेला चिलिया का आयोजन बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गुरुद्वारा शाहगंज, आगरा में प्रारंभ किया गया है, यह कार्यक्रम 27 सितम्बर से लेकर 5 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 3:30 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस पावन अवसर पर भाई साहब गुरप्रीत सिंह जी (रिंकू वीर जी) द्वारा सिमरन एवं कीर्तन की अमृतमयी रसधारा बिखेरी जाएगी, संगत को गुरुबाणी का अमृत पान कर आत्मिक शांति और आनंद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

संगतो से दोय हथ जोड़ बेनती परिवार सहित पहुंचकर धन धन गुरु नानक देव जी के घर की खुशियाँ प्राप्त करें। बेनती करता प्रधान बॉबी आनंद, गुरु सेवक श्याम भोजवानी,मोहन गनवानी, लव पोपली,अजय अरोड़ा,रोशनी कुकरेजा,वर्षा कर्मचंदानी, गुरुद्वारा शाहगंज प्रबंधन समिति एवं अमृत वेला परिवार ने समस्त संगत से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और गुरु की कृपा प्राप्त करने का निवेदन किया है।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....



Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश