श्रीमद् भागवत कथा के सप्तम दिवस पर डॉ. सुशील गुप्ता ने कथा व्यास पं. राम मूर्ति दीक्षित महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।



 आगरा। बल्केश्वर स्थित गोविंदपुरी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सप्तम दिवस पर कथा व्यास पं. राम मूर्ति दीक्षित महाराज ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। साथ ही कथा में भगवान राधा कृष्ण की सुंदर सी झांकी निकल गई और फूलों की होली के साथ सभी ने भगवान के भजनों पर नृत्य किया। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण राधे राधे के नाम से गूंजने लगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्ट प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल एवं विभव बिल्डर डॉ. सुशील गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिन्होंने मंच पर विराजित व्यास का सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा की व्यवस्था संभाल रहे पंडित जीतू दीक्षित ने बताया कि भगवान सिर्फ भाव से ही प्रसन्न हो जाते हैं हमारे मन का भाव साफ और स्वच्छ होना चाहिए तभी हम धर्म के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन सभी के सहयोग से आयोजित किया गया था और कथा में सभी ने भरपूर सहयोग भी प्रदान किया।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई