विनायक जी की विदाई पर पीड़ा जुदाई की आँख भर आई, साथ निभाओगे वादा कर जाना, अगले बरस जल्दी आना


आगरा। जय गणपति बप्पा मोरया की गूंज के बीच शिवाजी मार्केट ऐसोशिएशन एवं गणपति भक्तों ने आनंद चौदस के पावन अवसर पर नम आँखों और भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर गणपति बप्पा को भव्य विदाई दी।

बिजलीघर स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर में पंडित अवधेश शर्मा द्वारा मंगलमय पूजा-अर्चना एवं विशाल आरती सम्पन्न कराई गई। गणेश चतुर्थी से लगातार भक्तों के बीच विराजमान गणपति जी को आनंद चौदस के दिन भक्तों ने नंगे पाँव चलते हुए, मस्तक पर चंदन-टीका सजाए, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते-नाचते हुए भव्य रथ पर बैठाकर शोभायात्रा के रूप में विदा किया। रास्ते भर भक्तों ने लड्डू प्रसाद वितरित किया और “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा हाथीघाट पहुँची, जहाँ यमुना मैया की गोद में गणपति बप्पा का विधिवत विसर्जन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंकज सचदेवा एवं संरक्षक श्याम भोजवानी ने सभी भक्तों के कल्याण की मंगलकामनाएँ करते हुए कहा कि —"गणपति बप्पा केवल आस्था और श्रद्धा के देवता नहीं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और नई ऊर्जा के संचार का प्रतीक हैं।"इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी, अशोक मल्होत्रा, आशु गुप्ता, हर्ष अरोड़ा, हरीश मोटवानी,सोहन सिंह, अमित वरदानी, हर्षिल भोजवानी, सौरभ बघेल,हरिओम राठौर, ओमी सहित क्षेत्र के अनेक भक्तगण उपस्थित रहे और भक्ति भाव से गणपति बप्पा के चरणों में नमन किया।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा,,,,,

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश