टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग- सीए एसोशिएशन ने प्रधान आयकर आयुक्त को दिया ज्ञापन


आगरा। सीए एसोशिएशन आगरा की ओर से आयकर अधिनियम के अंतर्गत टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने संजय प्लेस स्थित आयकर भवन में प्रधान आयकर आयुक्त अनुपम कांत गर्ग को ज्ञापन देकर वित्त मंत्रालय और सीबीडीटी से हस्तक्षेप की अपील की है। सीए गौरव सिंघल ने बताया कि वर्तमान में टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 निर्धारित है। आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर लगातार तकनीकी खामियाँ आ रही हैं। साधारण लॉगिन, वेलिडेशन और सबमिशन बार-बार असफल हो रहे हैं, जिससे रिपोर्ट अपलोड करने में अत्यधिक समय लग रहा है। इससे व्यापारी को डेढ़ लाख रुपये तक की पैनल्टी लग सकती है। 

सीए सौरभ नारायण सक्सेना ने बताया कि आईटीआर की अंतिम तिथि 15 सितम्बर से बढ़ाकर 16 सितम्बर की गई थी, उस दौरान भी करदाताओं एवं पेशेवरों को तकनीकी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। अब जबकि ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई है, हजारों रिपोर्ट्स अपलोड करना मात्र कुछ ही दिनों में व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।

सीए अंकित मित्तल ने कहा कि सीमित समय और तकनीकी अड़चनों के कारण पेशेवर दिन-रात दबाव में काम कर रहे हैं। इसके बावजूद रिपोर्ट समय पर अपलोड नहीं हो पा रही हैं, जिससे करदाताओं में अनावश्यक तनाव और दंड की आशंका बढ़ रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए कर पेशेवरों ने मांग की है कि टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि कम से कम 30 नवम्बर 2025 तक बढ़ाई जाए। इसे पहले 11 बजे उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग को उनके निवास पर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विजय गोयल, विवेक गोयल, हिमांशु अग्रवाल, अजय जैन, राजेश मल्होत्रा, करन पंजवानी, दीपक खंडेलवाल, आयुष गोयल, सचिन बुबना आदि मौजूद रहे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश