मोक्षधाम पर सजा खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार, सांवरे की महफिल को मेरा सांवरा सजाता है किस्मत वालों के घर श्याम आता है,

आगरा। मोक्षधाम विद्युत शवदागृह पर श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी पितृपक्ष के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया, इस अवसर पर खाटू वाले प्रभु श्याम बाबा का सुंदर दरबार सजाया गया और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बड़े ही श्रद्धा और भाव के साथ भागीदारी की,

सभी भक्तों ने बाबा खाटू श्याम के दरबार में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। भजन संध्या मे श्री खाटू श्याम ग्रुप के कलाकारों द्वारा बाबा खाटू नरेश की उस्तद मे अनेको सुन्दर सुन्दर गगनभेदी भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया, एक के बाद एक प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।

मुख्य रूप से श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के सभी सदस्य गण सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।


संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई