अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संजय सिंघल बने आगरा के जिला अध्यक्ष


आगरा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूरे देश के अग्रवालों का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र राष्ट्रीय संगठन है। इसकी प्रादेशिक और जिला इकाइयों के साथ-साथ पूरे देश में युवा मंडल और महिला मंडल की भी इकाइयां है। वर्तमान में 23 देशों में भी अंतरराष्ट्रीय इकाइयां स्थापित हो चुकी है।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग जी द्वारा राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल एवं ब्रज प्रदेश चेयरमैन विनोद अग्रवाल की अनुशंसा पर नारायण ग्रुप के स्वामी बूंदु कटरा निवासी श्री संजय सिंघल जी को आगरा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

संजय सिंघल बहुत ही सामाजिक और कर्मठ व्यक्ति हैं जो पहले से ही समाज सेवा कर रहे हैं।

जिला अध्यक्ष बनने पर मुख्य संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग, संरक्षक भगवान दास बंसल, छोटेलाल बंसल, प्रमोद सिंघल (ग्रीन वैली), वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंघल ( ट्रेजरी ), राजकुमार गर्ग ( कलेक्ट्री वाले), ब्रज प्रदेश महामंत्री उमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, शैलू अग्रवाल, ब्रज प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक गर्ग, ब्रज प्रदेश युवा अध्यक्ष गणेश बंसल, अंबुज अग्रवाल, महिला जिला अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल एवं महिला महानगर अध्यक्ष आशा अग्रवाल निशा सिंघल, पवन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल जितेंद्र अग्रवाल सन्नी बंसल आदि ने संजय सिंघल जी के जिला अध्यक्ष के मनोनय पर हर्ष व्यक्त किया है।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश