स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए व्यापार मंडल का अभियान


आगरा। आगामी त्योहारी और शादी-ब्याह के सीज़न को देखते हुए उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल (पंजी.) ने बड़े पैमाने पर “स्थानीय उत्पाद अपनाओ” अभियान शुरू करने की घोषणा की है। यह अभियान 1 अक्टूबर 2025 से जिले के प्रमुख बाज़ारों में प्रारंभ होगा।

 जिला अध्यक्ष गिर्राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्थानीय स्वदेशी वस्तुएं अपनाओ” आह्वान को ध्यान में रखते हुए व्यापारी समाज उपभोक्ताओं को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए जागरूक करेगा।

इस क्रम में हर दुकान पर “स्थानीय उत्पाद अपनाओ” से जुड़े स्टीकर लगाए जाएंगे और व्यापारी प्रतिनिधि लोगों को समझाएंगे कि विदेशी वस्तुओं की जगह स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करें।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुरनानी, जिला अध्यक्ष गिर्राज कुमार अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुनील जैन, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, और जिला महामंत्री दीपक, अनुराग गोयल, शैलेश खंडेलवाल, राम कुमार गोयल, रोहित आयलानी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल स्थानीय व्यापारियों को मजबूती देना है बल्कि विदेशी आयातित वस्तुओं पर निर्भरता कम करना भी है।

कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर युवा महामंत्री अमित गर्ग, निश्छल मतलानी,, दीपक अग्रवाल, विकास अग्रवाल, देवेंद्र सिंघल और शुभांशु शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश