पंजाब त्रासदी पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए गुरुद्वारे व संगतें
आगरा। पंजाब में आई त्रासदी से प्रभावित लोगों की सेवा के लिए शहर की संगतें बड़े ही समर्पण भाव से आगे आई हैं। धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मुख अरदास करने के उपरांत गुरुद्वारा, दशमेश दरबार, शहीद नगर और आगरा फार्मा एसोसिएशन की समस्त संगतों ने मिलकर राहत सामग्री एकत्रित की।
संगतों ने दवाइयाँ, दैनिक उपयोग की वस्तुएँ और अन्य आवश्यक सामग्री एकत्रित कर उन्हें अपने हाथों से सीधे पीड़ितों तक पहुँचाया। इस दौरान निस्वार्थ सेवा भाव और एकता की भावना देखने योग्य रही। संगतों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में हर किसी का नैतिक कर्तव्य है कि वह ज़रूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए। उनका मानना है कि इस प्रकार की सेवा समाज में भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश करती है।
सेवा मे रहे प्रधान हरपाल सिंह, पुनीत कालरा, श्याम भोजवानी, रंजीत सिंह टीटू वीर, मलकीत सिंह, गुरेन्दर सिंह ओबरोय, विवेक गुप्ता, राजू शिवानी, महेश अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह, लाड़ी वीर, मंशा सिंह, गगनदीप सिंह मौजूद रहे।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments
Post a Comment