डोली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत ड्राइंग कंपटीशन
आगरा। डोली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज में सेवा पखवाड़े के निमित्त चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप में महानगर मीडिया प्रभारी विक्रांत तिवारी, मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सचिन मित्तल, श्री राजकुमार शास्त्री, पल्लव गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गिरिराज बंसल, वार्ड 56 की पार्षद श्रीमती पूजा बंसल और भारतीय श्रमिक कामगार कर्माचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल व डॉली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज के डायरेक्टर मनीष कुमार मित्तल उपस्थित रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में डोली'ज पब्लिक स्कूल के शिक्षक एवं प्रबंधन समिति का अतुलनीय सहयोग रहा। इसमें कक्षा 5 से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन व अतिथियों द्वारा १/२/३ विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए गए व सभी प्रतिभागियों को चॉकलेट्स वितरित की गई। प्रथम पुरस्कार पलक शाक्य ( VI ) द्वितीय पुरस्कार युग वंश (VII) तृतीय पुरस्कार गौरी (VI ) को दिया गया ! विद्यालय प्रधानाचार्या नूपुर सिंघल ने बच्चों की प्रतिभा को अपने समर्थन से मार्गदर्शन दिया।
इस प्रतियोगिता में पूनम सिंघल, पलक, धर्मेश, गीता, ऋचा व सभी कक्षाध्यापकाओ का विशेष सहयोग रहा।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments
Post a Comment