पुजनीय योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव 20 अक्टूबर से आरंभ- स्वामी गुरुमुख दास उदासीन बाबा रंगूराम धाम कैलाशपुरी मंदिर में होगा भव्य आयोजन
आगरा। शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल एक बार फिर जीवंत होने जा रहा है। सिंधी सनातन मंदिर, कैलाशपुरी, आगरा स्थित स्वामी गुरुमुख दास उदासीन बाबा रंगूराम धाम में पुजनीय योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2025 तक बड़े ही हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा,
कार्यक्रम का शुभारंभ 20 अक्टूबर को प्रातः 12 बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ से होगा, जो 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक सत्संग भजन कीर्तन के साथ संपन्न होगा।
इस अवसर पर संत शिरोमणि स्वामी गुरुमुख दास उदासीन दास दीपक जी महाराज के सान्निध्य में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वामी जी ने बताया कि “बिना हरि कृपा मिले नहीं संत, बिना संत कृपा हरि नहीं मिले।” इस उपदेश के साथ भक्तजनों को सेवा, संगति और भक्ति में समर्पित होने का संदेश दिया गया है।
इस पावन अवसर पर शहर भर के संत, श्रद्धालु, महंतगण और भक्तजन एकत्रित होकर भजन, कीर्तन और 108 कुंडीय हवन यज्ञ में भाग लेंगे। बाबा रंगूराम साहिब जी की पावन स्मृति में आयोजित यह उत्सव तीन दिनों तक निरंतर भक्ति, सेवा और सत्संग का प्रतीक रहेगा। आयोजक मंडल ने सभी भक्तजनों से परिवार सहित उपस्थिति की अपील की है ताकि वे गुरुसेवा का सौभाग्य प्राप्त कर सकें।
मुख्य सहयोग:
गुरुसेवक श्याम भोजवानी, नंदलाल छत्तानी, अश्वनी वासवानी, राजू रामसवानी, कन्हा गगनवानी, हर्षित उदासीन, राजा सोनी, सनी मेहरा, लोकेश साहनी एवं समस्त बाबा रंगूराम सेवा मंडल।

Comments
Post a Comment