दीपोत्सव पर रंग महल बैंक्वेट हॉल में बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा पं. गरिमा किशोरी करेंगी कथा वाचन, 23 से 29 अक्टूबर तक होगा आयोजन


आगरा। दीपोत्सव के शुभ अवसर पर शहर में भक्ति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। बीधा नगर स्थित रंग महल बैंक्वेट हॉल, बोदला रोड, आगरा में 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

कथा वाचिका पूज्य पं. गरिमा किशोरी अपने मधुर वचनों से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्तों की महिमा और धर्म की महत्ता से भाव-विभोर करेंगी।

कथा का शुभारंभ 23 अक्टूबर को गणेश पूजन एवं मंगल कलश यात्रा के साथ प्रातः 11 बजे किया जाएगा।

इसके बाद 24 अक्टूबर को महाभारत कथा एवं कपिल-देहोहुति उपाख्यान, 25 अक्टूबर को भक्त ध्रुव और सती चरित्र की कथा होगी।

26 अक्टूबर को समुद्र मंथन, वामन अवतार, राम कथा एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होगा।

27 अक्टूबर को कृष्ण की बाल लीलाएँ एवं गोवर्धन पूजा कथा, 28 अक्टूबर को कंस वध, उद्धव-गोपी संवाद और रुक्मिणी मंगल प्रस्तुत किए जाएंगे।

समापन दिवस 29 अक्टूबर को सुदामा चरित्र, व्यास पूजन और पूर्णाहुति भंडारा बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न होगा।

कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

आयोजक मंडल ने समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से परिवार सहित उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा का रसपान करने एवं पुण्यलाभ अर्जित करने का विनम्र निवेदन किया है,

निवेदनकर्ता:

नानक राम मानवानी, समाजसेवी श्याम भोजवानी, ललित सुमरानी, डॉ. अक्षय गिलानी, धर्मदास, सुनील मानवानी, ललित मानवानी, लखन, विजय, सतीश मानवानी, भगवानदास, लोकचंद, ज्ञान भाई, किशोर कुमार आदि।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई