निशुल्क मैडिकल कैंप में 255 लोगों ने लाभ लिया।
आगरा। शंकर ग्रीन हाइट्स सोसाइटी, फतेहाबाद रोड, आगरा पर आर डब्लू ए सोसायटी के सहयोग से क्लब हाउस पर मेडिकल कैंप लगा, स्वर्गीय श्रीमती आशा गुप्ता की पुण्य स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में संजय गुप्ता हिमांशु गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। शिविर का उद्देश्य स्वर्गीय श्रीमती आशा गुप्ता जी को समाज सेवा के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करना था,शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। जिसमें आईएमए (IMA) के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट डॉ. प्रमोद गुप्ता तथा सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह चौहान, समाजसेवी श्याम भोजवानी, मुकेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे समाज के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने इस शिविर में अपनी निःस्वार्थ सेवाएँ प्रदान कीं और बड़ी संख्या में लोगों ने परामर्श व उपचार का लाभ उठाया। इस अवसर पर डॉ. मुदित गुप्ता (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रांजल गुप्ता (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. निकिता गुप्ता (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. पंकज मिश्रा (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. महेश चंद्र गुप्ता (सर्जन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. अनिमेष गुप्ता (गैस्ट्रो फिजिशियन), डॉ. ऋषि गुप्ता (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. शेहल दिव्या गुप्ता (जनरल फिजिशियन, एमबीबीएस), डॉ. रेनू गुप्ता (स्त्री रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. नरेंद्र गुप्ता (जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन) ने अपनी विशेषज्ञता से लोगों को निःशुल्क परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। शिविर में रुद्र ट्रेडर्स के श्री हिमांशु गुप्ता द्वारा मुफ्त दवाओं का वितरण भी कराया गया, इस अवसर पर शंकर ग्रीन वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिसमें प्रमुख पदाधिकारियों में पवन कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, संजीव वर्मा (सचिव), खेमचंद वंजानी, मनोज गुप्ता (कोषाध्यक्ष), राज किशोर गुप्ता, पार्थ मित्तल, मुकेश गुप्ता, राजीव शाक्य, शांति देवी गुप्ता, श्वेता गुप्ता, सरिता गुप्ता, रमाकांत, महेश अग्रवाल, नीरज जैन, विनय गौतम, अरुण गुप्ता, के.के. शर्मा, मोहित गुप्ता, मनमोहन लंबा, वर्षा वंजानी, रिया गर्ग, मंजू गौतम, सपना, सुमन वर्मा, बाला गुप्ता, मनीषा गुप्ता, रजनी दीक्षित और संजय बंसल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह चौहान ने की तथा संचालन एडवोकेट वीरेंद्र कुमार गुप्ता (उपाध्यक्ष, सोसाइटी) द्वारा किया गया। सभी उपस्थित नागरिकों के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन अत्यंत सफल, प्रेरणादायी और समाज सेवा की भावना को समर्पित रहा।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments
Post a Comment