आगरा के उद्योगपति से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, इनकम टैक्स कार्रवाई से बचाने की कही बात, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया।


आगरा। जूता उद्योगपति पूरन डावर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। 10 दिन पहले उद्योगपति की फैक्ट्री में पांच पेज की चिट्ठी भेजकर रंगदारी की मांग की गई। आरोपियों ने इनकम टैक्स के नाम पर उनसे ये रकम मांगी थी। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। एसीपी हरिपर्वत अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि उद्योगपति पूरन डावर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले में तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। पूछताछ की जा रही है। जूता उद्योगपति पूरन डावर की सिंकदरा थाना क्षेत्र में शू फैक्ट्री है। उद्योगपति पूरन डावर ने पुलिस को बताया। दस दिन पहले पोस्ट से पांच पेज का एक पत्र आया था। जिसमें लिखा था कि इनकम टैक्स की रेड की जानकारी होने पर मैंने उसे रुकवा दिया था। अब इस कार्रवाई को रुकवाने के एवज में पांच करोड़ रुपये का इंतजाम कर लें। चिट्ठी भेजने वाले ने इनकम टैक्स के फर्जी पेपर भी दिए थे। आरोपियों ने चिट्ठी में पांच करोड़ रुपए की रकम एक तय स्थान पर 12 अक्टूबर को रखने का कही थी। इसके बाद पूरन डावर ने मामले की जानकारी एसीपी हरिपर्वत को दी। पुलिस पूरी प्लानिंग के साथ तय स्थान पर बैग में कागज भरकर ले गई। रविवार को रुपए लेने आए दो संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ लिया। एसीपी हरिपर्वत अक्षय संजय ने बताया, तय स्थान पर रुपए लेने पहुंचे दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछाताछ की जा रही है। पूछताछ में दोनों ने अपने तीसरे साथी के बारे में बताया, उसे भी हिरासत में लिया गया है। इनमें एक संदिग्ध चायवाला है। बता दें, उद्योगपति पूरन डावर की डावर फुटवियर के नाम से फैक्ट्री है। शूज एक्सपोर्ट का कारोबार है। पूरन डावर फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन हैं।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई