लॉयन्स क्लब आइडियल ने एक पहल के 750 विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई पाठ्य सामग्री व फोटो कॉपी मशीन- विद्यार्थियों के स्वागत से अभिभूत हुए लॉयन्स क्लब आईडियल के विदेशी मेहमान, पाठ्य सामग्री पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे


आगरा। लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा आइडियल ने आज सर्विस मीट के तहत दयालबाग स्थित एक पहल स्कूल के 750 विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री व फोटो कॉपी मशीन उपलब्ध कराई। जिससे हर विद्यार्थी का चेहरा खिला नजर या। कार्यक्रम में पहुंचे लॉयन्स क्लब के विदेशी मेहमान इंटरनेशनल डायरेक्टर व मुख्य अतिथि डेबी डेवसन व पीआईडी लॉयन्स जितेन्द्र चौहान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 

विदेशी मेहमान जैसे ही स्कूल पहुंचे ढोल नगाड़ों व विद्यार्थियों द्वारा अभिनन्दन गीत के साथ उनका स्वागत किया गया। भारतीय संस्कृति व परम्परा को देख विदेशी मेहमान भी अभिभूत थे। अतिथियों ने पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं गईं। जितेन्द्र चौहान ने क्लब के पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। लॉयन्स क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर-2 अजय भार्गव बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए अपने परिवार व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। अतिथियों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष लव गोयल व संयुक्त सचिव तुषार अग्रवाल ने पटका पहनाकर व स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बनाई कलाकृति स्मृति के रूप में भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्लब हमेशा महिलाओं व बच्चों के लिए सहयोगी काम में आगे भी हमेशा तत्पर रहेगा। आगे भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में क्लब सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेगा। संचालन कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सचिव अनुराग अग्रवाल, मुदित अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शोभिक गोयल, कपिल ग्रवाल, रंजीत गुप्ता, जयेश सिंघल, हर्षित अग्रवाल, शिवम गर्ग आदि उपस्थित थे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय