आगरा कैंट स्टेशन पर “अमृत संवाद” कार्यक्रम का आयोजन


आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “पंच-प्राण” सिद्धांतों और रेल मंत्रालय के विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल की अध्यक्षता में व वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक,आगरा सुश्री गार्गी उमराव एवं स्टेशन निदेशक/आगरा कैंट, संतोष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में आगरा कैंट स्टेशन दिनांक 17.10.2025 को “अमृत संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमृत संवाद का उद्देश्य रेलवे परिसर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं जनभागीदारी को और सुदृढ़ करना है । यह कार्यक्रम स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं में सुधार तथा नागरिकों से सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने रेल प्रशासन द्वारा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। यात्रियों और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया गया, इस अवसर पर उपस्थित यात्रियों द्वारा स्टेशन सरकुलेटिंग एरिया तथा पिक एंड ड्राप लेन में खड़े साइड हेतु दिशात्मक निर्देशों को वन्देभारत ट्रेन में कोचों के दरवाजो को प्रवेश एवं निकासी हेतु अलग अलग नामित करने के लिए बहुमूल्य सुझाव दिये । यात्रियों और नागरिकों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन की सुविधाओं को और उन्नत बनाने का आश्वासन दिया| मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अमृत संवाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी यात्री और आम जन को बहुत बहुत बधाई दी |इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों और नागरिकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा करना, यात्री सुविधाओं में सुधार लाना और नागरिकों से उनके सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त करना था। इस अवसर पर सांस्कृतिक टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया,उपस्थित यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों ने रेलवे अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से संवाद किया और रेलवे सेवाओं को और अधिक जनोन्मुख एवं सुविधाजनक बनाने के सुझाव दिए।अमृत संवाद कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, रखरखाव और रेलवे संपत्तियों के संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। “अमृत संवाद” कार्यक्रम के माध्यम से रेलवे ने नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने और यात्रियों की संतुष्टि सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह पहल रेलवे प्रशासन द्वारा “यात्रा अनुभव को बेहतर बनाना और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देना” के दृष्टिकोण को दर्शाती है।इस पहल से रेलवे प्रशासन को यात्रियों की वास्तविक जरूरतों और अपेक्षाओं को समझने में मदद मिली। इसके साथ ही देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा प्रत्येक नागरिक द्वारा अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से पालन करने के महत्व पर भी विचार-विमर्श किया गया। 

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री प्रनव कुमार, वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधक श्री राजकुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री सुबोध राजपूत ,वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सुश्री गार्गी उमराव, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पी राज मोहन, स्टेशन निदेशक श्री संतोष त्रिपाठी व आम नागरिक, यात्रीगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय