आगरा वनस्थली महाविद्यालय में विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण।
आगरा। आगरा वनस्थली महाविद्यालय में विद्यार्थियों को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार मित्तल जी (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणति उत्तर प्रदेश ,जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा ) डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल, डॉ रीना जालान डॉ स्वाती चंद्रा,मुकेश कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना एवं उन्हें नवीन तकनीकी संसाधनों से सशक्त बनाना रहा।
महाविद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने टैबलेट प्राप्त कर अत्यंत उत्साह और प्रसन्नता व्यक्त की तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।
चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। इससे विद्यार्थियों को तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा और वे डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में योगदान देंगे।”
वहीं डायरेक्टर मनीष कुमार मित्तल ने कहा कि “आज के समय में डिजिटल सशक्तिकरण शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग बन चुका है। टैबलेट वितरण जैसी योजनाएँ विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। हमारे महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ इस सुविधा का पूर्ण उपयोग कर अपनी प्रतिभा को निखारेंगे।”
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार की “डिजिटल सशक्तिकरण योजना” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना और शिक्षा को आधुनिक स्वरूप प्रदान करना है।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा

Comments
Post a Comment