श्री 108 अजुंद्री भैरों बाबा मंदिर पर 21 दिसंबर को होगा भव्य हवन-यज्ञ एवं छप्पन भोग के साथ विशाल भंडारे का आयोजन
आगरा। कैलाशपुरी, मथुरा रोड स्थित श्री 108 अजुंद्री भैरों बाबा मंदिर में दिनांक 21 दिसंबर (रविवार) को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भव्य हवन-यज्ञ तथा छप्पन भोग के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्री 108 अजुंद्री भैरों बाबा मेला कमेटी के तत्वावधान में संपन्न होगा।
आयोजन के अंतर्गत दोपहर 12 बजे से विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के संत-महात्मा, श्रद्धालु एवं बाबा के भक्त बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करेंगे।
हवन-यज्ञ के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए छप्पन भोग युक्त विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी धर्मप्रेमी नागरिकों को सपरिवार प्रसाद ग्रहण करने हेतु आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति द्वारा भक्तों की सुविधा,के लिए समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं। श्री 108 अजुंद्री भैरों बाबा मेला कमेटी क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयोजन को सफल बनाएं, अपील करता चौ,अखिल यादव, समाजसेवी श्याम भोजवानी, उमेश गुप्ता, यतेंद्र कुमार, अजय कुमार सोनी, संदीप तिवारी,राजा भाई,एसके मित्तल, संजीव यादव, बबलू भाई, छविकांत, शिवम यादव, अंकित यादव, आदि...
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments
Post a Comment