भव्य कीर्तन दरबार में नए वर्ष का स्वागत होगा गुरुद्वारा नॉर्थ इदगाह, आगरा में 31 दिसम्बर को आयोजन

आगरा। सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गनाइज़ेशन एवं गुरुद्वारा साहिब नॉर्थ ईदगाह कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में धन धन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की हजूरी में नए वर्ष के स्वागत हेतु एक भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन 31 दिसम्बर को किया जाएगा, गुरु महाराज जी की कृपा तथा साध संगत के सहयोग से होने वाला यह विशेष कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे से 12:30 बजे तक गुरुद्वारा साहिब नॉर्थ ईदगाह, पुलिस लाइन, आगरा में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में कीर्तन हाज़िरी देने हेतु प्रमुख रागी जत्थे विशेष रूप से पधार रहे हैं, जिनमें भाई साहिब भाई कुलविंदर सिंह जी महल, हज़ूरी रागी, श्री दरबार साहिब, अमृतसर भाई साहिब भाई प्यारे सिंह जी, बंबई वाले भाई साहिब भाई हरप्रीत सिंह जत्था, आगरा वाले उक्त कीर्तन दरबार में सभी रागी जत्थे गुरु महाराज जी की महिमा का गायन कर संगत को निहाल करेंगे, आयोजकों ने गुरुप्यारी साध संगत से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु घर की खुशियाँ प्राप्त करें और नए वर्ष की शुरुआत गुरु महाराज जी की असीस के साथ करें, गुरद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी का विशेष सहयोग।गुरु सेवक श्याम भोजवानी ने बताया संगत की सुविधा के लिए वैलेट पार्किंग की विशेष व्यवस्था भी की गई है। बेनती करता समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नॉर्थ इदगाह, आगरा सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन, आगरा।

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश