डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज में हुंनरबाज डांस प्रतियोगिता क्या हुआ आयोजन


आगरा। दिनांक 18दिसंबर 2025 डोली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हुनरबाज डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 5से कक्षा 11 तक के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ के भाग लिया। कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद व विद्यालय फाउंडर श्री नेमिचन्द्र मित्तल जी व श्रीमती मीरा मित्तल के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि प्रदेश मंत्री भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ,भारतीय जनता पार्टी प्रणित वी के मित्तल, क्रीड़ा भारती से रुपेश अग्रवाल देव घोष, दीपक कश्यप-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा विभागाध्यक्ष प्रमुख, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गिरिराज बंसल, व डॉली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज के डायरेक्टर मनीष कुमार मित्तल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल ने बच्चों को संस्कृतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दिया और बताया कि बच्चों मै मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास होना अति आवश्यक है। स्कूल डायरेक्टर मनीष मित्तल ने भी बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ आज इस प्रतियोगिता के जरिए संस्कृतिक विभाग में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रस्तुतियों की भूरी भूरी प्रशंसा की ।उनके द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभागित १/२/३ विजेताओं का चयन किया गया,प्रतियोगी बच्चों को कल दिनांक 19 दिसम्बर को प्रातः11 बजे विद्यालय प्रांगड़ में विद्यालय प्रशासन व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गठित टीम के द्वारा पुरस्कार वितरण किए जाएंगे। प्रोग्राम का संपूर्ण व सफल संचालन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्कृष्ट कार्यकर्ता प्रथम ने किया। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नूपुर सिंघल जी जो कि अपने विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा को मार्गदर्शन देने में सदैव तत्पर रहती है उन्होंने आए हुए अतिथिगण को धन्यवाद ज्ञापन दिया व सभी प्रतिभागियों व विजेताओं को कल दिनांक 19दिसम्बर को मिलने वाली शील्ड व सर्टिफिकेटस के लिया बधाई दी। इस प्रतियोगिता में विद्यालय सीनियर कोऑर्डिनेट पूनम सिंघल, प्री- प्राइमरी कॉर्डिनेटर रिचा खंडेलवाल, पलक, धर्मेश, गीता, तान्या, मयंक व सभी कक्षाध्यापकाओ का विशेष सहयोग रहा।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश