नववर्ष के आगमन की ख़ुशी (सिंधी समाज )प्रभु नाम सिमरन के साथ


आगरा। नववर्ष की पावन बेला में श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज में हुआ सुमिरन व कीर्तन आयोजन नववर्ष के आगमन की उल्लासपूर्ण घड़ियों में पावन एवं पवित्र धरती श्री कृष्ण गौशाला, स्वामी लीलाशाह महाराज जी की तपोभूमि पर एक दिव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर स्वामी गुरमुख दास उदासीन दास दीपक द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ एवं अनमोल कीर्तन सत्संग आयोजित किया गया। जिसने संपूर्ण वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में संतों एवं महापुरुषों द्वारा किए गए मधुर कीर्तन से संगत भाव-विभोर हो उठी, कीर्तन के दौरान नाम-सिमरन, गुरु महिमा एवं सत्संग के अमृत वचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं के मन को शांति एवं आध्यात्मिक आनंद प्रदान किया। इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में साईं लीलाशाह महाराज जी के प्रेमी, भक्तगण एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे, सभी ने नववर्ष के आगमन शुभारंभ पर प्रभु से सुख, शांति, सद्भाव एवं मानव कल्याण की कामना की, नाम सिमरन सत्संग के उपरांत आरती प्रसाद वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। समस्त भक्तगण लालचंद मोटवानी, श्याम भोजवानी, हेमंत भोजवानी, भोजराज लालवानी, अजय नोतनानी, मनोज नोतनानी, जितेन्द्र मोटवानी, गुरमुख मुखी, सतीश मोटवानी, सतीश पाहुजा, मनोज पगवानी, विजय भाटिया, रमेश आनंदानी सुशील नोतनानी, गोवर्धन सोनेजा, राम बाबानी, दुर्गा टिकयानी, पूरनचंद, जयंत, मोना, दीपा मोटवानी, पूरनचंद आदि मौजूद रहें।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...



Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश