महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने आगरा मंडल के अमृत स्टेशन होडल ,कोसीकलां रेलवे स्टेशन तथा आगरा छावनी –पलवल रेल खण्ड का किया निरीक्षण


आगरा। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री नरेश पाल सिंह द्वारा आज दिनांक 03.12.2025 को आगरा मण्डल के अमृत स्टेशन होडल एवं कोसीकलां तथा आगरा छावनी –पलवल खंड व भरतपुर- आगरा कैंट रेल खंड एवं आगरा कैंट - धौलपुर रेल खंड का पिछली खिड़की से विंडो -ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

 “विंडो ट्रेलिंग' विशेष निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल पथ एवं उसके पास के सभी इंस्टालेशनो जैसे सिगनल, ओएचई, प्लेटफॉर्म इत्यादि का चलती हुई निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान मार्ग मे पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं, राइडिंग क्वालिटी विशेष तौर से प्वॉइंट एवं क्रॉसिंग पर ट्रैकज्योमेट्री इंडेक्स मे सुधार, ओएचई की स्थि‍ति, मार्ग के लेवल क्रॉसिंग गेटों की स्थिती, मार्ग में आने वाले माइनर व मेजर ब्रिज आदि का महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा अवलोकन किया तथा समपार फाटक, आरओबी/आरयूबी की उपलब्धता सम्बंधित समीक्षा की| विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण में संरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया |

महाप्रबंधक महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह द्वारा अपने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान खंड में पड़ने वाले अमृत स्टेशन के रूप में चयनित कोसीकलां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया | कोसीकलां स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म तथा प्रवेश द्वार का बारीकी से निरीक्षण किया एवं स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों और भविष्य की सुविधाओं पर उपस्थित अधिकारीयों से गहन चर्चा की गयी | 

कोसिकलां स्टेशन के निरीक्षण के पश्चात् महाप्रबंधक द्वारा विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए होडल स्टेशन पहुंच कर रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया गया | होडल स्टेशन का कार्य पूर्ण होने पर प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, जलपान गृह, शौचालय, टिकट काउंटर, आदि को देखा गया | स्टेशन की साफ़-सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए गये, भविष्य की सुविधाओं पर उपस्थित अधिकारीयों से गहन चर्चा की गयी | इस दौरान स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों से महाप्रबंधक द्वारा वार्तालाप किया गया l 

इस अवसर पर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री नरेश पाल सिंह के साथ मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल, सचिव महाप्रबंधक श्री अखिल शुक्ल , वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय श्री कुलदीप मीना, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पी राज मोहन, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री सुबोध राजपूत, उप मुख्य इंजीनियर गति शक्ति श्री होतम सिंह वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर ओपी श्री पवन कुमार जयंत, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर टीआरडी श्री धर्मेश कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य श्री आर के बघेला, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री राज कुमार वर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बी एस चौहान, जन संपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव मौजूद रही l

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश